युगभारती अधिवेशन – 2007

रविवार, 23 सितंबर 2007, पं. दीनदयाल विद्यालय, कानपुर में युगभारती वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया | इस अवसर पर युग-भारती जिसकी स्थापना 26 फरवरी 1978 को तरुण भारती के रूप में हुई थी, का 30वां पूर्व छात्र सम्मेलन भी साथ में आयोजित हुआ | कार्यक्रम में 120 सदस्य, जिनमें 1982 बैच के 12 सदस्य जिन्होंने विद्यालय से शिक्षा के पश्चात 25 वर्ष पूरे कर लिए, इस सम्मेलन में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से आए कर्नल हरिंद्र त्रिपाठी जी (1976 बैच) और पुणे से विवेक भागवत जी (1982 बैच) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।